शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस नियाज खान (Former IAS Niaz khan) अपने विवादित और बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहते है। एक बार फिर वे चर्चा में है। इस बार बांग्लादेश को लेकर केंद्र सरकार से विनम्र अपील की है। पूर्व IAS अधिकारी ने मुसलमान को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग की है।
2-3 मुस्लिम मंत्री बनाने पर चिंतन करें
पूर्व आईएएस नियाज खान ने सोशल मीडिया X पर लिखा- बांग्लादेश में दो हिंदू मंत्री बने बड़ी खुशी हुई। बांग्लादेश में एक करोड़ हिंदू हैं और दो मंत्री। वहीं भारत में 20 करोड़ मुस्लिम हैं पर केंद्र सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं, बड़ा आश्चर्य हुआ। उन्होंने बीजेपी और RSS से विनम्र निवेदन है कि कृपया 2-3 मुस्लिम मंत्री बनाने पर गंभीर चिंतन करें।
आबादी के अनुसार आरक्षण देने की वकालत
बता दें कि इसके पहले यूजीसी एक्ट पर उन्होंने ब्राह्मणों को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण देने की भी वकालत की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि “इस्लाम अरब का धर्म है और भारत में हर कोई पहले हिंदू था”। उन्होंने मुसलमानों से अपील की थी कि वे अरबों को अपना आदर्श मानने के बजाय हिंदुओं को अपना भाई मानें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


