मुकेश मेहता, बुधनी। मध्य प्रदेश के बुधनी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां कलयुगी मां ने अवैध संबंध में रोड़ा बन रही अपनी ही 9 साल की मासूम बेटी को मौत की नींद सुला दी। पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर मर्डर की गुत्थी सिलझा ली है।
घटना रेहटी थाना क्षेत्र की है जहां 17 फरवरी 2026 को ग्राम बाबरी की रहने वाली 35 वर्षीय सुषमा यदुवंशी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने शिकायत में बताया था कि उसकी 9 साल की बेटी राधिका की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की तत्परता से हुआ खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर राहुल यदुवंशी (36 वर्ष), निवासी ग्राम बाबरी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में जो सच्चाई सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया।
आरोपी राहुल ने स्वीकार किया कि उसका सुषमा यदुवंशी के साथ पूर्व से प्रेम संबंध था। दोनों के मिलने-जुलने में सुषमा की पुत्री राधिका बाधा बनती थी। इसी कारण दोनों ने मिलकर बच्ची को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा।
योजना के अनुसार 17 फरवरी की सुबह सुषमा मजदूरी के बहाने घर से निकल गई और राहुल को संकेत दिया कि बच्ची घर पर अकेली है। लगभग 11:30 बजे राहुल घर में घुसा और मासूम राधिका का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर धारा 62(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
गांव में आक्रोश, पुलिस कार्यवाही पर भी उठे सवाल
घटना के बाद ग्राम बाबरी में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कई लोगों को संदेह के आधार पर उठाया गया, जिनका महिला के घर आना-जाना था, लेकिन मामला केवल दो आरोपियों पर ही बनाया गया। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और पुलिस कार्यवाही की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
समाज के लिए चेतावनी
यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक पतन का आईना है। जब मां ही अपनी संतान की दुश्मन बन जाए तो समाज किस ओर जा रहा है? रिश्तों की पवित्रता, मातृत्व की ममता और मानवीय संवेदनाएं क्या केवल शब्द बनकर रह जाएंगी?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


