शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ब्यूटीशियन से गैंगरेप और धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि 4 आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
महिला पर धर्म परिवर्तन करने की FIR
दरअसल मामला बागसेवनिया थाने क्षेत्र का है। ब्यूटीशियन के साथ तीन लोगों ने पहले रेप किया फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। तीन लोगों के खिलाफ रेप और एक महिला पर धर्म परिवर्तन करने की FIR दर्ज हुई है। तीनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप
आरोपियों में अमरीन, चंदन यादव, चानू, आफरीन शामिल है। अलग-अलग समय पर महिला के साथ रेप किया गया। चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया गया। 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा स्थित एक होटल में दोस्त की बर्थडे पार्टी में आरोपियों की मुलाकात युवती से हुई थी। छोटे कपड़े पहनाकर पब और लाउंज में ले जाया जाता था। अंजान लोगों से मेलजोल का दबाव बनाया जाता था।


Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


