Delhi-Leh Spicejet Emergency Landing: दिल्ली से लेह जा रहे स्पाइसजेट के विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी और आग के कारण कुछ ही मिनटों बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट ने चिंगारी देखकर वापस लौटने का फैसला किया है। विमान में सवार सभी 150 यात्री सुरक्षित हैं और फिलहाल एयरपोर्ट पर ही हैं।

घटना के बाद विमान में सवार सभी यात्री दहशत में हैं। विमान के सुरक्षित वापस लैंड करने के बाद फिलहाल सभी यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

एक सोर्स के मुताबिक, लेह जा रहा स्पाइसजेट का एक एयरक्राफ्ट मंगलवार सुबह इंजन में दिक्कत की वजह से वापस राजधानी लौट आया। सोर्स ने बताया कि बोइंग 737 एयरक्राफ्ट में करीब 150 लोग सवार थे, जो फ्लाइट SG121 को ऑपरेट कर रहा था।

एक दिन पहले रांची में हुआ बड़ा हादसा

एक दिन पहले ही झारखंड की राजधानी रांची में प्लेन क्रैश हुआ है। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस ( Air Ambulance Crash) झारखंड के चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई। विमान रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एक एयर एंबुलेंस था। फ्लाइट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। ठीक 20 मिनट बाद 7:31 बजे एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा जिले के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया।

भारत में बढ़ते विमान हादसे

बता दें कि 2026 में अब तक भारत में कम से कम 3 प्रमुख विमान हादसे (crashes) रिपोर्ट किए गए हैं, जिनमें हताहत हुई हैं. ये मुख्य रूप से छोटे/चार्टर/एम्बुलेंस/मिलिट्री एयरक्राफ्ट से जुड़े हैं। बड़े कमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट्स (जैसे एयर इंडिया, इंडिगो आदि) में कोई बड़ा क्रैश नहीं दिखा, लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग की खबरे डराने वाली है।

प्लेन क्रैश में डिट्टी सीएम की हुई थी मौत

28 जनवरी को महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार का प्लान क्रैश हो गया था, जिसमें अजित समेत 6 लोग मारे गए थे। 10 जनवरी 2026 को ओडिशा के पास Cessna 208 (IndiaOne Air) फोर्स्ड लैंडिंग/क्रैश हुआ, जिसमें 1 मौत और कुछ लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m