लखनऊ। राजधानी में उस वक्त सनसनी फैल गई है। जब एक वेज बिरयानी शॉप के अंदर रखे डीप फ्रीजर से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान विजय पाल के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
छानबीन में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक दुकान के अंदर संदिग्ध हालात में डीप फ्रीजर खुलने पर शव मिलने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है।
READ MORE: मौत निगल गई 2 जिंदगीः साइकिल से घर लौट रहे थे 3 भाई, तभी हुआ कुछ ऐसा कि 2 की चली गई जान
प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस दुकान मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


