Israel-Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत (Ali Khamenei Death) के विरोध में विभिन्न देशों में प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत में लखनऊ-दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन हुए। अली खामेनेई की मौत को लेकर लखनऊ में शिया धर्मगुरु (Shia religious leader) मौलाना कल्बे जवाद (maulana kalbe jawad) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना कल्बे जवाद ने खामेनेई की मौत को शहादत बताते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद के डेथ वारंट पर साइन किया है। उन्होंने शिया समुदाय ने तीन दिन के शोक और कैंडल मार्च का ऐलान किया।
मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि हमारे मजहब में शहादत सबसे बड़ा दर्जा है और हर मोमिन दुआ करता है कि उसे शहादत नसीब हो। उन्होंने कहा कि खामेनेई को इजरायल और अमेरिका ने हमले में शहीद किया है। उनके मुताबिक आयतुल्लाह अली खामेनेई खुद भी शहीद होने की तमन्ना जताया करते थे।
उन्होंने मीडिया में चली उन खबरों को झूठा करार दिया जिनमें कहा गया था कि खामेनेई बंकर में छुपे हैं। एएनआई को दिए बयान में उन्होंने कहा कि वह अपने घर में सामान्य जीवन जी रहे थे, दफ्तर आ जा रहे थे और लोगों से मुलाकात कर रहे थे। उसी दौरान इजरायल और अमेरिका ने हमला कर उन्हें शहीद कर दिया और उनके साथ कई उलेमा भी मारे गए।
ट्रंप और नेतन्याहू पर साधा निशाना
मौलाना ने कहा कि शहीद का खून कभी बेकार नहीं जाता और उसी से इनकलाब जन्म लेता है। उन्होंने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने डेथ वारंट पर साइन कर दिए हैं। उन्हें अंजाम भुगतना होगा और इनकी मौत भी बहुत बदतर होगी। उन्होंने तीन दिन के शोक का ऐलान किया और लोगों से दुकानों व कारोबार को बंद रखने की अपील की। साथ ही जबरदस्ती न करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि यह इंसानियत का नुकसान है क्योंकि खामेनेई बेकसूरों और फिलिस्तीनियों के लिए आवाज उठाते थे। आज रात कैंडल मार्च निकाला जाएगा और देशभर में शोक मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


