मध्य पूर्व में जारी बारूदी जंग के बीच ईरान ने अपनी सैन्य ताकत का एक ऐसा वीडियो जारी किया है, जिसने दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञों को चौंका दिया है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी FARS ने एक ‘प्रोपेगैंडा वीडियो’ साझा किया है, जिसमें जमीन के सैकड़ों फीट नीचे बनी सुरंगों में ड्रोनों का विशाल जखीरा दिखाई दे रहा है. ईरान द्वारा जारी किए गए वीडियो में सुरंगों के भीतर कतारबद्ध ड्रोन, रॉकेट लॉन्चरों पर तैनात यूएवी और हथियारों से लैस विशाल नेटवर्क की झलक दिखाई दे रही है. वीडियो में दीवारों पर ईरानी झंडे और दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की तस्वीरें नजर आ रही हैं.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईरान ने पहाड़ों के नीचे मीलों लंबी सुरंगों का जाल बिछा रखा है, जहां कतारबद्ध तरीके से घातक ड्रोन रखे गए हैं. ये ड्रोन अत्याधुनिक रॉकेट लॉन्चर्स पर तैनात हैं, जो किसी भी क्षण उड़ान भरने के लिए तैयार दिख रहे हैं.

सुरंगों की दीवारों पर ईरानी झंडे और दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की बड़ी तस्वीरें लगी हुई हैं, जो ईरान के धार्मिक और सैन्य संकल्प को दर्शाती हैं.

वीडियो को जारी करने का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना है कि भारी हमलों के बावजूद ईरान की जवाबी कार्रवाई करने की क्षमता कम नहीं हुई है, बल्कि वह अपने ‘अंडरग्राउंड आर्सेनल’ से कभी भी घातक पलटवार कर सकता है. यह अत्याधुनिक हथियारों से लैस वीडियो सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल के लिए एक बड़ी चेतावनी माना जा रहा है. हालांकि इसे “प्रोपेगेंडा वीडियो” बताया जा रहा है.

यह संदेश सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल को चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है कि संघर्ष बढ़ने की स्थिति में ईरान के पास व्यापक और संगठित सैन्य विकल्प मौजूद हैं. विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह का वीडियो जारी कर ईरान ने अपने ड्रोन नेटवर्क और जवाबी क्षमता का प्रदर्शन किया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m