राजधानी रांची में पुलिस ने बड़े सेक्ट रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 6 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें 5 युवतियां और तीन युवक शामिल हैं. रांची एसएसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि रांची के लालपुर और चुटिया थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट चल रहा है, जिसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस ने अनुसार पश्चिम बंगाल से लड़कियों को बुलाकर उनसे देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था. प्राप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस के द्वारा अलग-अलग टीम बनाई गई और छापा मारा गया. इस दौरान कई को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. वहीं कमरों की तलाशी के दौरान कई भी चीजें बरामद हुए हैं.

पुलिस ने कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है जिसमें पांच युवतियां भी शामिल हैं. इसके साथ पुलिस के देहव्यपार के इस घिनौनी रैकेट को संचालित करने वाले मुख्य मास्टरमाइंड सहित रैकेट को संचालित करने वाली अन्य आरोपियों की तलाश और उनकी पहचान में जुटी.

मिली जानकारी के मुताबिक सेक्स रैकेट संचालित करने वाले गिरोह के द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया एप के माध्यम से पहले ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीर उपलब्ध कराई जाती है. रांची के स्टेशन रोड के विभिन्न होटलों के अलावा कई निजी हॉस्टल और भाड़े के मकान में सेक्स रैकेट से जुड़े गिरोह के द्वारा पश्चिम बंगाल से महिलाओं और लड़कियों को पैसे का लालच देकर देह व्यापार कराया जाता है.

इसके बाद पैसों को लेकर डील किया जाता है. डील फाइनल होने के बाद, ग्राहकों के अनुसार रैकेट से जुड़े लोगों के द्वारा ही विभिन्न होटल या फिर किराए के कमरे में लड़कियों को मुहैया कराया जाता है.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 युवतियों समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया. रांची पुलिस ने लालपुर और चुटिया थाना क्षेत्रों में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. इस रैकेट में पश्चिम बंगाल से लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था. पुलिस रैकेट के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है.

पकड़ी गई युवतियों को सहायता प्रदान की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस धंधे के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। समाज को भी सजग रहने की अपील की गई है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m