मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इजरायल-अमेरिका के हमले के बाद ईरान चौतरफा पलटवार कर रहा है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय और इजरायली वायु सेना कमांडर के ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया है। ईरान के इजरायली प्रधानमंत्री के दफ्तर को उड़ाने के दावे के बाद अब बेंजामिन नेतन्याहू सामने आये हैं. उन्होंने मिसाइल हमले के स्थल का दौरा किया. साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया भी अदा किया. नेतन्याहू ने कहा, ‘परमाणु शक्ति से लैस ईरान पूरी मानवता के लिए खतरा होगा. इजरायल लोगों की रक्षा कर रहा है.’
ईरान के हमले के दावे के बीच इजरायली PM नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, इजरायल लोगों की रक्षा कर रहा है. साथ ही US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने ईरान के यूरोप पर हमला करने को लेकर कहा कि इसको लेकर उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी.
नेतन्याहू ने कहा, ‘मैं दुनिया को बचाने के इस महत्वपूर्ण प्रयास में हमारे साथ शामिल होने के लिए हमारे महान मित्र और विश्व के महान नेता डोनाल्ड ट्रम्प को विशेष धन्यवाद देना चाहता हूं. परमाणु शक्ति से लैस ईरान ‘पूरी मानवता के लिए खतरा’ होगा और इज़राइल कई लोगों की रक्षा कर रहा है. मैंने कहा था कि ईरानी यूरोप को निशाना बनाएंगे. उन्होंने ऐसा किया.’
इजरायली पीएम ने आगे कहा, ‘ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ का तीसरा दिन है. जिसे इजरायल और अमेरिका ने मिलकर इजरायल के अस्तित्व के लिए मंडरा रहे खतरों और अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए मंडरा रहे बड़े खतरों को विफल करने के लिए शुरू किया था. कहा, इस जगह पर तेहरान के आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों पर बमबारी की थी. तेहरान के तानाशाह नागरिकों को निशाना बनाते हैं. हम नागरिकों की रक्षा के लिए तेहरान के तानाशाहों को निशाना बनाते हैं.’
बता दें इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का बयान उस समय सामने आया है. जब इससे पहले ईरान की ओर से दावा किया गया था कि उसने सोमवार (2 मार्च) को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर हमला किया.
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, ‘मैंने कई बार कहा है कि वे न केवल इजरायल और अमेरिका को धमकी देते हैं बल्कि वह और लोगों को भी निशाना बनाएंगे, वे यूरोप को निशाना बनाएंगे. उन्होंने ऐसा किया. अगर उन्हें परमाणु हथियार और उन्हें पहुंचाने के साधन, बैलिस्टिक मिसाइलें, अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें मिल जाती हैं, तो वे पूरी मानवता के लिए खतरा बन जाएंगे. इसलिए हमने अपनी रक्षा के लिए यह अभियान शुरू किया है.’
वहीं, इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका आवासीय क्षेत्रों पर अंधाधुंध हमले जारी रखे हुए हैं, अस्पतालों, स्कूलों, रेड क्रिसेंट सुविधाओं और सांस्कृतिक स्थलों को भी नहीं बख्श रहे हैं।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

