बाराबंकी. बीते दिनों शादी होने के बाद और विदाई से पहले लड़की पक्ष को पता चला कि उनकी बेटी की शादी एक किन्नर से हो गई. जिसके बाद लड़की ने शादी तोड़ने का फैसला लिया था. हालांकि, इस मामले में अब नया मोड आ गया है. शादी तोड़ने वाली युवती अपने दूल्हे को लेकर थाने पहुंची और पुलिस के सामने उसने जो डिमांड रखी सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई.
इसे भी पढ़ें- शादी कम, साजिश ज्यादा! विदाई से पहले किन्नरों ने खोली दूल्हे की पोल, सुनते ही दुल्हन पक्ष के उड़ गए होश, फिर जो हुआ…
बता दें कि पूरा मामला कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव है. जहां रहने वाली एक युवती की शादी दिलौना निवासी रिशु के साथ तय हुई थी. 13 फरवरी को शादी हुई. वहीं लड़की की विदाई होने ही वाली थी कि कुछ किन्नर मौके पर पहुंचे और उन्होंने लड़की पक्ष को जानकारी दी कि लड़का किन्नर है. इस दौरान उन्होंने लड़के को साथ ले जाने की कोशिश भी की थी. ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए थे. जिसके बाद लड़की और उसके परिजनों ने शादी तोड़ने का फैसला लिया था.
इसे भी पढ़ें- ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते…’, होली से पहले सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- जो अराजकता करेंगे, उनका इलाज होगा
वहीं शादी के 15 दिन बाद लड़की खुद अपने किन्नर (दूल्हे) को लेकर थाने पहुंची. जहां उसने पुलिस से कहा कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है, उसके साथ रहने में उसे कोई दिक्कत नहीं. जिसके बाद पुलिस ने दोनों के साथ रहने पर हामी भरते हुए एक साथ घर भेजा. हालांकि, युवती के पिता ने किन्नर के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है. फिलहाल ये साफ नहीं कि असल में लड़का किन्नर है भी या सिर्फ अफवाह है. मेडिकल टेस्ट होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

