बस्ती. मोहब्बत में पड़े युवक-युवतियां साथ जीने और साथ मरने की कसमं खाते हैं. यही वजह है कि मोहब्बत को मुकम्मल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. लेकिन कुछ मामलों में मोहब्बत ही मुसीबत बन जाती है. ऐसा ही एका मामला सामने आया है. जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- जैसा भी है मेरा है..! किन्नर दूल्हे के साथ रहने की जिद में अड़ी युवती, 15 दिन पहले खुद ने विदाई से पहले तोड़ी थी शादी
बता दें कि पूरा मामला कलवारी थाना के बैडारी एहतमाली का है. जहां रहने वाली युवती को सिरफिरे आशिक ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दी. वहीं गोली आवाज सुनकर युवती की मां मौके पर पहुंची तो युवक ने उन पर भी बंदूक तान दी और फिर मौके से भाग निकला. जिसके बाद मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची औऱ युवती की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- एक पल में खुशियां खाकः ईद के लिए कपड़ा खरीदकर लौट रहे थे 3 दोस्त, तभी हुआ कुछ ऐसा कि 2 की चली गई जान
पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि युवक और युवती दोनों रिलेशनशिप में थे. उसके बाद अनबन होने पर युवती ने दूरी बना ली थी. नाराज होकर युवक ने कुछ महीने पहले युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था. जिसके बाद युवती के परिजनों ने केस दर्ज कराया था. केस दर्ज होने के बाद से युवक फरार चल रहा था. बदला लेने के लिहाज से वह गांव लौटा था और फिर उसने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

