पटना। होली का त्योहार खत्म होने के बाद अपने कार्यस्थलों पर लौटने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। पूर्व मध्य रेल (ECR) ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे जैसे प्रमुख शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें से अधिकांश ट्रेनें गयाजी जंक्शन से होकर गुजरेंगी, जिससे मगध क्षेत्र के लोगों को टिकटों की मारामारी से निजात मिलेगी।

​प्रमुख शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी

​रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मार्च महीने के दौरान देश के विभिन्न कोनों के लिए अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं। इसमें दिल्ली (आनंद विहार), हावड़ा और पुरी जैसे रूट शामिल हैं:

​पटना-नई दिल्ली स्पेशल (03239): 5 से 15 मार्च तक प्रतिदिन।

​दानापुर-आनंद विहार स्पेशल (03257): 8 मार्च को।

​पटना-हावड़ा स्पेशल (02024): 8 से 29 मार्च तक (हर रविवार)।

​पटना-पुरी स्पेशल (03230): 5 से 26 मार्च तक (हर गुरुवार)।

​दक्षिण भारत और गुजरात जाने वालों को सुविधा

​आईटी सेक्टर और दक्षिण भारत में काम करने वालों के लिए बेंगलुरु और चर्लपल्ली के लिए विशेष ट्रेनें दी गई हैं:
​दानापुर-SMVB बेंगलुरु (03251): 31 मार्च तक रोजाना।
​पटना/दानापुर-चर्लपल्ली: मार्च के निर्धारित दिनों में।
​पटना-अहमदाबाद स्पेशल (09448): 27 मार्च तक (हर शुक्रवार)।

​मुंबई, पुणे और स्थानीय यात्रियों के लिए राहत

​महाराष्ट्र की ओर जाने वाली भीड़ को देखते हुए दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल, पुणे और वलसाड के लिए विशेष ट्रेनें (01144, 01482, 09026) संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा, स्थानीय यात्रियों के लिए राजगीर-पटना स्पेशल (03249/50) 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी, जिससे गया और राजगीर के बीच आवागमन सुलभ होगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले सीट की उपलब्धता और समय-सारणी की आधिकारिक जांच अवश्य कर लें।