तेहरान समेत कई शहरों में आसमान से आग बरस रही है. हालांकि ईरान ने अभी तक अपने टॉप लीडर्स की मौत पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन ग्राउंड जीरो से आ रही खबरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं. इजरायल के चैनल 12 ने एक ऐसी खबर दी है जिसने ईरान को सन्न कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के नए डिफेंस मिनिस्टर माजिद इब्न अल-रजा एक भीषण हमले में मारे गए हैं. उन्हें एक दिन पहले ही यह पद सौंपा गया था. यह हमला तब हुआ जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. इस हमले में न सिर्फ रक्षा मंत्री बल्कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपुर के भी मारे जाने की खबर है. ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि अगर यूरोपीय देश इस जंग में इजरायल या अमेरिका का साथ देते हैं, तो इसे ‘एक्ट ऑफ वॉर’ माना जाएगा.
इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर एक बड़ा साझा हमला किया है. इजरायली मीडिया चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के नए डिफेंस मिनिस्टर माजिद इब्न अल-रजा की इस हमले में मौत हो गई है. तेहरान समेत कई शहरों में जोरदार धमाकों की गूंज सुनाई दी है.
इजरायल सिर्फ ईरान के अंदर ही नहीं, बल्कि उसके सहयोगियों पर भी टूट पड़ा है. दक्षिणी लेबनान में सक्रिय हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है. इजरायली एयरफोर्स ने लेबनान की तरफ से दागे गए दो खतरनाक ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराया. आईडीएफ ने बेरूत के दहियाह इलाके में रहने वाले लोगों को तुरंत घर खाली करने का अल्टीमेटम दिया है.
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने बताया कि ईरान शांतिपूर्ण उद्देश्यों के नाम पर 70 फीट नीचे यूरेनियम संवर्धन कर रहा है, जो केवल परमाणु बम बनाने के लिए ही इस्तेमाल हो सकता है.
अमेरिका ने साफ कर दिया है कि उनके पास ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ जैसे कई विकल्प मौजूद हैं. ट्रंप चाहते हैं कि ईरान को भविष्य में कभी भी परमाणु शक्ति बनने से रोका जाए, चाहे इसके लिए कितने भी कड़े कदम क्यों न उठाने पड़ें.
ईरान के रक्षा मंत्री की मौत की खबरों के बीच तेहरान ने बहुत ही कड़ा रुख अपनाया है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माइल बकाई ने साफ कहा है कि अगर यूरोपीय देश इस जंग में इजरायल या अमेरिका का साथ देते हैं, तो इसे ‘एक्ट ऑफ वॉर’ माना जाएगा. जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस ने संकेत दिए थे कि वे ईरान की मिसाइल क्षमता को खत्म करने के लिए ‘डिफेंसिव एक्शन’ ले सकते हैं. इसके जवाब में ईरान ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की भागीदारी को युद्ध का ऐलान समझा जाएगा. ब्रिटेन ने पहले ही अमेरिकी सेना को अपने बेस इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है, जिससे ईरान बुरी तरह भड़का हुआ है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

