झारखंड की राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने होली के मौके पर मुफ्त की शराब नहीं मिलने पर ताबड़तोड़ शराब दुकान में गोली दागकर हड़कंप मचा दिया. दरअसल, रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में स्थित एक शराब दुकान पर मंगलवार की रात तीन की संख्या में पहुंचे. अपराधियों ने पहले कुछ शराब की खरीदारी की, फिर रंगदारी के रूप में मुफ्त की शराब की मांग करने लगे. शराब दुकान में मौजूद कर्मचारियों द्वारा असमर्थता जताने पर विवाद शुरू हो गया और फिर तीनों अपराधियों ने शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी. शराब दुकान में फायरिंग की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान और उनकी धरपकड़ में अनगड़ा थाना की पुलिस जुट गई है.
हालांकि, गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान शराब दुकान के अंदर मौजूद कर्मचारी या बाहर मौजूद किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी, अन्यथा रंगों के त्योहार के मौके पर एक बड़ा हादसा हो सकता था.
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में होली के मौके पर मुफ्त शराब की मांग पूरी न होने पर अपराधियों ने शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
राजधानी रांची की शराब दुकान में रंगदारी के रूप में मुफ्त की शराब को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना ने एक बार फिर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी उसी क्षेत्र के रहने वाले हैं.
पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी गई है. ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद क्षेत्र की दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगीं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

