MVA का राज्यसभा विवाद चर्चा में है। शरद पवार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने की एनसीपी की कोशिश अबतक नाकाम रही है। आज MVA नेताओं की इस मुद्दे पर फिर बैठक हो सकती है। बता दें कि 5 मार्च नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है इसीलिए आज किसी भी हाल में उम्मीदवार तय करने का प्रयास MVA की तरफ से किया जाएगा। कल खुद सुप्रिया सुले मातोश्री पहुंची थीं और उन्होंने उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर शरद पवार को उम्मीदवार बनाने की विनती की थी। लेकिन इस बैठक के तत्काल बाद आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर ऐलान कर दिया कि अब तक राज्यसभा उम्मीदवार के मुद्दे पर फैसला नहीं हो पाया है, चर्चा जारी है।

शरद पवार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने की एनसीपी की कोशिश अब तक रंग नहीं ला पाई है। ऐसे में आज MVA नेताओं की इस मुद्दे पर फिर बैठक हो सकती है।

शरद पवार इसलिए भी चर्चा में रहे क्योंकि उन्हें तबीयत खराब होने की वजह से हालही में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। जिसके बाद से उनके समर्थक उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे थे।

आदित्य के इस बयान से शिवसेना यूबीटी ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि वह आखिरी लम्हे तक राज्यसभा सीट से अपना दावा नहीं छोड़ेंगे, वहीं कांग्रेस समर्थन देने की ऐवज में विधान परिषद की एक सीट मांग रही है लेकिन ठाकरे सेना इसके लिए भी तैयार नहीं है।

बताते चले कि बीते दिनों शरद पवार काफी चर्चा में रहे थे। उनके भतीजे अजित पवार का जब विमान हादसे में निधन हुआ था तो शरद पवार ने कहा था कि अजित पवार एनसीपी को वापस एकजुट करना चाहते थे। वहीं जब अजित की पत्नी को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया गया था, तब भी शरद पवार ने कहा था कि उन्हें इस बारे में नहीं बताया गया।

राज्यसभा की सात सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख पांच मार्च है। चुनाव 16 मार्च को होंगे और मतों की गिनती भी उसी दिन होगी। अप्रैल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (उबाठा) नेता प्रियंका चतुर्वेदी, राकांपा (शप) की फौजिया खान, आरपीआई (आठवले) के रामदास आठवले, भाजपा के भागवत कराड, कांग्रेस की रजनी पाटिल और राकांपा के धैर्यशील पाटिल का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m