मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित अमेरिकी प्रतिष्ठान को निशाना बनाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक संदिग्ध ड्रोन हमले में अमेरिकी खुफिया एजेंसी के संचालन से जुड़े एक महत्वपूर्ण केंद्र को नुकसान पहुंचा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला सोमवार को हुआ. एक सूत्र ने बताया कि दूतावास परिसर में मौजूद CIA स्टेशन को संदिग्ध ईरानी ड्रोन ने निशाना बनाया. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्र में संघर्ष और तनाव लगातार बढ़ रहा है. अमेरिकी ठिकानों पर हमलों की यह कड़ी चिंताजनक मानी जा रही है. इस घटना ने अमेरिका और ईरान के बीच टकराव को और गंभीर बना दिया है.

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास पर संदिग्ध ईरानी ड्रोन से हमला हुआ है. जिसमें CIA स्टेशन को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है. हमले में दो ड्रोन शामिल थे, जिससे सीमित आग और नुकसान होने की बात सामने आई है. पढ़ें पूरी कहानी.

रॉयटर्स के अनुसार, सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन से हमला किया गया. इन ड्रोन हमलों के कारण दूतावास परिसर में सीमित स्तर पर आग लगी. हालांकि आग को जल्द ही काबू में कर लिया गया.

सूत्रों के मुताबिक, दूतावास परिसर में स्थित सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी यानी CIA का स्टेशन भी इस हमले की जद में आया. हालांकि इस बारे में अमेरिकी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

सऊदी अरब पहले भी ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना कर चुका है. विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह के हमले क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच टकराव चरम पर है. रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास उन अमेरिकी ठिकानों में शामिल है, जिन्हें इस संघर्ष के दौरान निशाना बनाया गया है. आने वाले दिनों में अमेरिका और सऊदी अरब की प्रतिक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m