देव चौहान, औबेदुल्लागंज (रायसेन)। मध्य प्रदेश का औबेदुल्लागंज तीन दिन से जहरीले धुएं से परेशान है। जहरीले धुएं के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। अस्थमा के मरीजों, बच्चें और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, औबेदुल्लागंज के बीचों बीच अवैध रूप से नगर परिषद ने डंपिंग ग्राउंड बनाया है। जहां पूरे शहर का कचरा फेंका जाता है। कचरे में आये दिन आग लगती रहती है। आग के कारण निकलने वाले जहरीले धुएं से पूरे शहर का दम घुटता है। बावजूद इसके कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। औबेदुल्लागंज नगर परिषद की लापरवाही की सजा पूरा शहर भुगत रहा है।
ये भी पढ़ें: दुबई से सुरक्षित लौटे कमलनाथ के पूर्व OSD: ड्रोन हमलों के बीच फंसे थे प्रवीण कक्कड़, कहा- हालात खतरनाक थे; भारत सरकार को लेकर कही ये बात
अवैध रूप से लगाया कचरे का ढेर
घने धुएं के कारण आसपास के रहवासियों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में बेखबर नजर आए। जानकारी के अनुसार नगर परिषद की ओर से निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध रूप से कचरे का ढेर लगाया गया है।
बीजेपी पार्षद ने बताया गलत
इसे लेकर बीजेपी पार्षद दीपू परमार ने कहा कि यह विषय गंभीर है, क्यो कि जहां कचरा डंप किया जा रहा है, उसके पीछे छात्रावास है। यह पूरी तरह से गलत है। मैंने परिषद की बैठकों में इस विषय को उठाया। कई बार निवेदन भी किया है। लाखों रुपये की लागत से कचरा प्रबंधन के लिए एक यूनिट तैयार की थी, जिससे व्यवस्थित रूप से डिस्पोज हो सके, लेकिन नगर परिषद की उदासीनता के कारण लगातार कचरा छात्रावास के पास डंप किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: हम विकास नहीं, विनाश का कर रहे है विरोधः सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बीजेपी कार्यालय का घेराव
भाजपा नेता ने की शर्मिंदगी महसूस
इसमें जब आग लगती है तो इससे पूरा नगर परेशान होता है। इसे लेकर एसडीएम को भी अवगत कराया है। वहीं बीजेपी पार्षद ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मैं शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं कि नगर परिषद का सदस्य होकर भी कुछ अच्छा नहीं कर पा रहा हूं। मैं लगातार इस चीज का विरोध कर रहा हूं। फिलहाल अब प्रशासन कचरे में लगी आग को दमकलों के सहारे बुझाने का प्रयास कर रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

