रायपुर। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी है। पूरे देश में खुशी का माहौल है और क्रिकेट टीम को जमकर सराहा जा रहा है। इस बीच राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल बन गया है।

रायपुर में भारत की जीत का शानदार जश्न

भारत की जीत के बाद राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर जश्न का माहौल है। लोगों ने यहां बड़े स्क्रीन पर मैच का आनंद लिया। भारत के मैच जीतते ही पटाखे फूटने लगे, ढोल की थाप पर रायपुरियंस नाचने लगे, और तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम और इंडिया इंडिया के नारे लगाए।

पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। बाजार, चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे और हर तरफ जश्न की रंगीनियाँ नजर आ रही है।

देखें VIDEO

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इसमें संजू सैमसन ने 89, ईशान किशन 54 और अभिषेक शर्मा 52 रन बनाए। लोअर ऑर्डर से शिवम दुबे ने 8 गेंद में 26 रन जोड़े। जवाब में न्यूजीलैंड टीम 19वें ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हुई।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H