Bihar News: सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने निशांत के राजनीतिक एंट्री को एक नए युग की शुरुआत बताया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि, निशांत कुमार के आने से बिहार और एनडीए में खुशी है। यह नए युग की नई शुरुआत हुई है। निशांत के साथ एनडीए काम करेगा।
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि, नीतीश कुमार का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है, जबकि लालू प्रसाद यादव का कार्यकाल लूट, अपराध, फिरौती, और जंगलराज की पहचान है। मैं समझता हूं कि निशांत के साथ बिहार में एनडीए की अगली पारी बेहतर होगी।
गौरतलब है कि कल रविवार (8 मार्च) को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में निशांत कुमार ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी सदस्यता दिलाई। जदयू में शामिल होने के बाद निशांत पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचे। निशांत ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर उनसे आशीर्वाद लिया।
जदयू की सदस्यता लेने के बाद मुख्यमंत्री आवास भी पहुंचे और अपने पिता सीएम नीतीश से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने पिता को मिठाई खिलाई और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, मुख्यमंत्री ने भी बेटे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने अपने विजन को भी सामने रखा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, उनका सबसे बड़ा लक्ष्य बिहार की जनता के दिल में जगह बनाना है। निशांत ने कहा कि, पिछले करीब दो दशकों में उनके पापा नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए कई बड़े काम किए हैं, जिसकी वजह से बिहार की छवि बदली है। अब उनकी कोशिश होगी कि उस भरोसे को आगे भी मजबूत किया जाए।
निशांत कुमार ने यह भी कहा कि, उनके लिए राजनीति सिर्फ सत्ता तक पहुंचने का रास्ता नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक माध्यम है। उन्होंने युवाओं, गरीबों और वंचित वर्ग के लिए काम करने की बात कही। निशांत ने कहा कि, वे बिहार के विकास को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

