तमिलनाडु में करूर भगदड़ मामले में एक्टर विजय ने सीबीआई से दो अपील की है. उन्होंने पूछताछ से 15 दिन की राहत देने की मांग की है. साथ ही उन्होंने पूछताछ चेन्नई और आसपास करने की अपील भी की. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उनकी 15 दिन के राहत की अपील को सीबीआई ने मान लिया है. इसके लिए नया नोटिस दिया जाएगा. वहीं दूसरी मांग कि पूछताछ चेन्नई में हो, इस पर सीबीआई ने कोई फैसला नही लिया है. इसके अलावा करूर विधायक सेंथिल बालाजी को सीबीआई ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा. हालांकि उन्होंने इस नोटिस को एक्सेप्ट नही किया. ईमेल पर भी पूछताछ में शामिल होने का उन्होंने जवाब नही दिया. इनको भी सीबीआई जल्द नया नोटिस देगी.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने एसआईटी से मामला अपने हाथ में ले लिया और वह 27 सितंबर, 2025 को तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ से संबंधित सबूत जुटा रही है, जिसमें 41 लोगों की जान चली गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे.
पिछले साल अक्टूबर में, सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई निदेशक को जांच का जिम्मा संभालने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करने को कहा और साथ ही एजेंसी की जांच की निगरानी के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में एक पर्यवेक्षी समिति का गठन किया.
सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एसआईटी से मामला अपने हाथ में ले लिया और वह 27 सितंबर, 2025 को तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ से संबंधित सबूत जुटा रही है, जिसमें 41 लोगों की जान चली गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

