शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग (PWD) विद्युत यांत्रिकी उपसंभाग-1 की चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी अर्शी खान को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अर्शी खान ने विभाग में वायरमैन कार्तिकचंद्र सरकार की रिटायरमेंट फाइल तैयार करने और भुगतान के एवज में कुल 6000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता कार्तिकचंद्र सरकार अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
READ MORE: दिल दहला देने वाली घटना: 14 साल की बच्ची का घर में फांसी से झूलता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर की टीम ने सत्यापन किया और ट्रैप बिछाया। आज PWD कार्यालय के सामने ही आरोपी महिला ने आवेदक से 2500 रुपये रिश्वत के रूप में स्वीकार किए, तभी लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

