अमेरिका-इजरायल और ईरान में छिड़े युद्ध के बीच भारत में LPG गैस की सप्लाई ठप हो गई है। इसकी वजह से देश में संकट गहरा गया है और सैंकड़ों लोग इससे प्रभावित हुए हैं। वहीं मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी समस्याओं की कई घटनाएं सामने आई हैं। आलम यह है कि जिनके घरों में गैस खत्म हो गया है, वे नया सिलेंडर पाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। वहीं कमर्शियल सिलेंडर में बेतहाशा वृद्धि के बाद कई फूड स्टॉलों पर ताले अटक गए हैं। जानिए किस जिले में कैसा हाल है…
छिंदवाड़ा में गैस गोदामों पर उमड़ी भीड़
शरद पाठक, छिंदवाड़ा। रसोई गैस की कीमत बढ़ने की आशंका के चलते गैस एजेंसियों और गोदामों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की खबरों के बाद लोगों में गैस सिलेंडर महंगा होने के बाद लोगों में उपलब्धता का डर फैल गया है। इसी आशंका के कारण कई लोग पहले से ही सिलेंडर भरवाने और अतिरिक्त गैस लेने के लिए गैस गोदामों की ओर पहुंचने लगे हैं।]
शहर के विभिन्न गैस वितरण केंद्रों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। कई स्थानों पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है, इसलिए वे पहले से ही गैस सिलेंडर ले लेना चाहते हैं।
गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार फिलहाल गैस की आपूर्ति सामान्य है, लेकिन अचानक बढ़ी मांग के कारण गोदामों पर भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि घबराहट में अतिरिक्त सिलेंडर लेने की आवश्यकता नहीं है। वहीं प्रशासन की ओर से भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील की गई है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल गैस की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
विदिशा में ढाबा संचालकों की बढ़ी परेशानी
संदीप शर्मा, विदिशा।अमेरिका और ईरान युद्ध के करण देश में गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसी वजह से सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक लगा दी गई है। इससे होटल संचालकों, चाय बेचने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि बात उनकी रोजी-रोटी की है। दुकानदारों का कहना है कि परिवार का पालन पोषण तो इसी से करते हैं। ऐसे में उनकी होटल संचालकों की मांग है कि कमर्शियल सिलेंडरों की पूर्ति की जाए ताकि वह अपने परिवार का भरण पोषण सही ढंग से कर सकें।
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने पीएम पर साधा निशाना
कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मिडिल ईस्ट के हालात के बाद LPG सहित अन्य आपूर्ति को लेकर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने सरकार को घेरा है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने प्रदेश में पूरी तरह अराजकता माहौल बताया है।
विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का एलपीजी को लेकर कहा, ‘पूरे देश भर में यह बात स्पष्ट दिख रही है कि किस प्रकार से जो युद्ध हुआ है ईरान में और किस प्रकार से पूरे विश्व में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी आ रही है और एलपीजी गैस की और इन सब चीजों के बीच में जनता पीएम मोदी से पूछ रही है कि आखिर ऐसा क्या कारण है कि भारत के प्रधानमंत्री को कहां से भारत को पेट्रोल खरीदना है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि हर निर्णय को प्रधानमंत्री औज ऐसा क्या कारण है कि रूस से हमें कच्चा तेल खरीदना था तो अमेरिका अनुमति क्यों लगी।
उन्होंने कहा कि सब कहीं ना कहीं दिखता है कि जिस कांग्रेस पार्टी ने 70 साल में भारत को स्वतंत्र पहचान दी थी और भारत को बड़ी आर्थिक ताकत दी थी। कहीं ना कहीं पिछले 10 सालों में पीएम मोदी अमेरिका के दबाव में आकर यह सब निर्णय ले रहे हैं।
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का भी कहना है कि हमारा पूरा देश- प्रदेश और सरकार पूरे तरीके से लूट में लगी हुई है। मध्य प्रदेश में भी आज कई प्रकार के माफिया काम कर रहे हैं, चाहे भूमाफिया, शराब माफिया, रेत माफिया, शिक्षा माफिया अनेक प्रकार के माफिया मध्य प्रदेश में आज काबिज हो चुके हैं। यह प्रदेश ऐसा प्रदेश है देश का जहां पर सबसे ज्यादा असुरक्षित हमारी बहन-बेटियां हैं तो पूरे प्रदेश में लूट खसोट चल रही है।
56 दुकान पर इंडक्शन पर बना पोहा
हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर के 56 दुकान पर इंडक्शन पर पोहा बनाया गया। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के बाद इंदौर के 56 दुकान व्यापारियों ने इंडक्शन पर बनाना शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने अब कमर्शियल सिलेंडर बंद होने के बाद नया रास्ता निकला है। बता दें कि इंदौर के 56 दुकान पर बड़ी संख्या में लोग खाने-पीने का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं। यहां बड़ी संख्या में कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होता है।
इंडक्शन कुकर और इलेक्ट्रिक प्लेट्स पर खाना बनाकर ग्राहकों को वही स्वाद और गुणवत्ता देने की कोशिश की जा रही है। खास बात यह है कि इंदौर की मशहूर 56 दुकान पर भी कई दुकानदारों ने गैस के विकल्प के रूप में इंडक्शन और इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम को अपनाना शुरू कर दिया है। इससे न केवल गैस की निर्भरता कम हुई है बल्कि कामकाज भी बिना रुके जारी है। 56 दुकान अध्यक्ष गुंजन शर्मा का कहना है कि गैस की सप्लाई प्रभावित होने के बाद होटल व्यवसायियों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई थी, लेकिन इंदौर के लोगों ने हमेशा की तरह इसका हल ढूंढ लिया। अब कई होटल और फूड स्टॉल पूरी तरह इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम पर शिफ्ट हो चुके हैं।
गैस एजेंसी पर लंबी कतार
गैस एजेंसी पर सिलेंडर बुकिंग करवाने वालों की लंबी कतार लग गई है। सिलेंडर बुक करने के बाद अगली बुकिंग के लिए 25 दिन से ज्यादा तक का इंतजार करना होगा। ऐसे में गैस सिलेंडर बुकिंग करने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कमर्शियल सिलेंडर पूरी तरह बंद होने के बाद अब घरेलू सिलेंडर की बुकिंग भी 25 दिन बाद होगी। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
भोपाल में फूड स्टॉल पर लटके ताले
शब्बीर अहमद, भोपाल। जंग का असर भोपाल में भी देखने को मिला जहां खाने-पीने की दुकानों में ताले लग गए। राजधानी के 6 नंबर चौपाटी की फूड स्टॉल में गैस सिलेंडर खत्म होने की वजह से कई दुकानों पर ताले लग गए। लोग 700 रुपए ब्लैक में देकर कमर्शियल गैस सिलेंडर खरीदने को मजबूर है।
6 नंबर चौपाटी पर फूड स्टॉल लगाने वाले दुकानदारों ने कहा कि उसे काफी नुकसान हुआ है। वहीं नाश्ता भी महंगा हो गया। भोपाल में फूड स्टॉल वालों ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से खाने के आइटम के कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। समोसा-कचोरी जैसे आइटम पर 2 से 3 रुपए बढ़ाए गए हैं।
जबलपुर के होटल कारोबार में भी दिखा असर
कुमार इंदर, जबलपुर। शहर के होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी दिखने लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई बाधित होने से होटल संचालक परेशान हैं। गैस की कमी के कारण कई होटल और रेस्टोरेंट का किचन चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं शादी-समारोह के लिए पहले से हुई बुकिंग को लेकर भी होटल मालिक असमंजस में हैं।
होटल संचालकों का कहना है कि गैस एजेंसियों से कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। अगर जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो कई होटल बंद होने की कगार पर पहुंच सकते हैं। ऐसे में कुछ संचालकों को इंडक्शन या फिर लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेने की नौबत आ सकती है।
होटल अरिहंत के संचालक राजेश जैन ने बताया कि ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस सप्लाई पर साफ दिखने लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगने से सबसे ज्यादा परेशानी होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों को हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो जिस तरह बेंगलुरु और चेन्नई में रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, वैसी स्थिति जबलपुर में भी बन सकती है. बिना ईंधन के रेस्टोरेंट चलाना बेहद मुश्किल है।
इंडक्शन भी नहीं बना पूरा विकल्प
राजेश जैन के मुताबिक इंडक्शन एक विकल्प जरूर है, लेकिन बड़े स्तर पर खाना बनाना इसमें संभव नहीं है। आने वाले दिनों में शादियों का सीजन भी है और कई बुकिंग पहले से हो चुकी हैं। ऐसे में होटल संचालक खुद असमंजस में हैं कि ग्राहकों को क्या जवाब दें और इंतजाम कैसे करें।
सिलेंडर लेने पहुंचे होटल संचालक लौटे खाली हाथ
होटल संचालक शुभम गुप्ता गैस एजेंसी से कमर्शियल सिलेंडर लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें भी सिलेंडर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि एजेंसी के कर्मचारियों ने कहा है कि अभी कुछ दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।
भोपाल में ब्लैक में 2000 का एक सिलेंडर
शिखिल ब्यौहार, भोपाल। गैस संकट पर जिम्मेदारों के दावे और हकीकत में जमीन-आसमान का अंतर नजर आया। तीन-तीन दिनों से लाइन में लगने के बाद भी घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। उपभोक्ता परेशान हो गए हैं, वहीं एक सिलेंडर ब्लैक में 1500 से 2000 में बिक रहा है।
रतलाम कलेक्टर ने ली LPG गैस सप्लायर्स की बैठक
सुशील खरे, रतलाम। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता का माहौल बनने लगा है। बुधवार को गीता मंदिर रोड स्थित ललित गैस एजेंसी के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की लाइन लग गई। कई उपभोक्ताओं का कहना था कि फोन से गैस बुकिंग भी बंद रही, जिससे लोगों में परेशानी बढ़ गई और स्थिति पैनिक जैसी बनती दिखाई दी।
इसी स्थिति को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मिशा सिंह ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में रतलाम शहर के एलपीजी गैस वितरकों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिले में गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
बैठक में यह भी बताया गया कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग की अवधि, जो पहले अंतिम रिफिल के 21 दिन बाद होती थी, उसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक पैनिक बुकिंग न करें। प्रशासन ने व्यवसायिक एलपीजी के संबंध में भी निर्देश जारी किए हैं। अनिवार्य सेवाओं जैसे चिकित्सालय, जेल और शैक्षणिक संस्थानों को व्यावसायिक रिफिल की आपूर्ति जारी रहेगी, जबकि अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए फिलहाल आपूर्ति प्रतिबंधित रखी जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

