मेरठ। शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक फर्जी आईएएस को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल कौशिक के रूप में हुई है, जो खुद को 2008 बैच का आईएएस अधिकारी बताता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस ने बताया कि उसने अपने घर के बाहर आईएएस लिखी नेम प्लेट भी लगा रखी थी। आस-पास के रहने वाले कई लोगों को उसने खुद को आईएएस अधिकारी बताया हुआ था। उसके नशे में हंगामा करने की सूचना मिली। जिसके बाद हमने उसे अरेस्ट कर पूछताछ कि तो फर्जी आईएएस वाली बात पता चली।

READ MORE: ‘ये सारा खेल भाजपाई खेल रहे…’, LPG सिलेंडर की किल्लत को लेकर अखिलेश ने सरकार को घेरा, कहा- मजबूरी के हिसाब से कई गुना दाम वसूले रहे

झूठी पहचान बताकर कर रहा था गुमराह

मेरठ पुलिस की जांच में सामने आया है कि वर्ष 2013 में एक किशोरी ने राहुल कौशिक पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया था। आरोपी लंबे समय से लोगों को झूठी पहचान बताकर गुमराह कर रहा था। उसने फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके किस-किसको ठगा है या फिर नहीं अब उसके पूरे रिकॉर्ड और गतिविधियों की जांच की जा रही है।