इदरीश मोहम्मद, पन्ना। प्रतिभा जब मेहनत का हाथ थामती है, तो सफलता की नई इबारत लिखी जाती है। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे परिवार की, जहां शिक्षा और सेवा का संगम देखने को मिलता है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के विनय वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत से परिवार और समाज का मान बढ़ाया है।
दरअसल, रिटायर्ड टीआई बेनी प्रसाद अहिरवार के बेटे विनय वर्मा का चयन म.प्र. पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPPGCL) में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पद पर हुआ है। विनय की इस उपलब्धि ने उनके घर में खुशी का माहौल पैदा कर दिया है। उनकी पहली पोस्टिंग जबलपुर जिले के बरगी नगर स्थित ‘रानी अवंतीबाई सागर हाइड्रल पावर स्टेशन’ में 16 मार्च को हुई है। विनय की यह सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि उनके पूरे परिवार के प्रशासनिक और गौरवशाली इतिहास की एक और कड़ी है।
ये भी पढ़ें: सिलेंडर की किल्लत नहीं तो फिर सलाह क्यों ? DM साहिबा ने कहा- शादियों में रोटी-पराठे की जगह बनाए अन्य व्यंजन, इंडक्शन या डीजल भट्टी के इस्तेमाल की कही बात
आपको बता दें कि विनय का पूरा परिवार जनसेवा में समर्पित है। उनके बड़े भाई शिव कुमार वर्मा मंडला में एएसपी (ASP) हैं, जबकि भाभी सीमा वर्मा एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं। इतना ही नहीं, उनके बड़े जीजाजी डी.एस.पी. के पद पर भिलाई में और मंझले जीजाज मुकेश मौर्य पन्ना जिले में आबकारी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं MP के सबसे अमीर आईएएस अफसर: 100 अफसरों के पास न खुद का मकान है न प्लॉट
वहीं उनकी बहन प्रियंका वर्मा सिवनी में संयुक्त कलेक्टर हैं और छोटे भाई नितिश कुमार वर्मा पन्ना में पटवारी के पद पर पदस्थ हैं। विनय की इस कामयाबी ने यह साबित कर दिया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो आसमान छूना मुश्किल नहीं। वहीं उनकी इस सफलता पर उनके माता-पिता ने आज बेटे की इस सफलता पर खुशी जाहिर की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

