DJ Sound Kills Chickens : बालासोर: ओडिशा के बालासोर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. शादी के बारात के दौरान डीजे की तेज ध्वनि के कारण पोल्ट्री फार्म में 300 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई. इससे पोल्ट्री फार्म मालिक को 1.40 लाख रुपए का नुकसान. मामला सोरो पुलिस थाना के दिगिभानरा गांव की है.

इसे भी पढ़ें : Rajya Sabha Election 2026 : उपासना मोहपात्र के वोट से बढ़ा ड्रामा, विपक्ष के नेता ने लगाया कानून तोड़ने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, घटना 11 मार्च की है. डुगम गांव के मनोरंजन बेहरा ने मानस बारिक से एक पोल्ट्री फार्म किराए पर लिया था और वहां मुर्गी पालन कर रहे थे. घटना के दिन शादी की बारत पोल्ट्री फार्म से गुजर रही थी. तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है. आरोप है कि डीजे की आवाज के कारण उनकी मुर्गियों की मौत हो गई. करीब 352 मुर्गियों की मौत हो गई.
बेहरा ने शुरू में डीजे मालिक से बात की, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने सोरो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

