कुंदन कुमार, पटना। पटना हाईकोर्ट ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को जमानत दे दी है। अनंत सिंह को यह जमानत जस्टिस आर.पी. मिश्रा ने सभी पक्षों को सुनने के बाद दी है। उन्हें यह जमानत दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली है, जिनकी बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या का आरोप अनंत सिंह पर लगा था, जिसके बाद से वह बेऊर जेल में बंद थे। वहीं, अब उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई है। वह जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं।
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल पूरा मामला बिहार में हुए विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान का है, जब 30 अक्टूबर को मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के बसावनचक में राजद नेता और जनसुराज के प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप अनंत सिंह पर लगे थे। उन्हें पटना पुलिस ने इस मामले में 1 नंवबर की रात उनके आवास से गिरफ्तार किया था। वहीं, 2 नवंबर को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें बेऊर जेल में भेज दिया गया।
5 के खिलाफ हुई थी एफआईआर
दुलारचंद के परिजनों ने आरोप लगाया था कि अनंत सिंह के समर्थकों ने पहले गोली चलाई और फिर गाड़ी चढ़ाकर दुलारचंद यादव की हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी कुचलने से मौत होने की बात सामने आई थी। इस मामले में कुल 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं, चुनाव के दौरान इसपर खूब सियासत भी देखने को मिला था।
जल्द ही बाहर आने की कही थी बात
बता दें कि हालही में संपन्न हुए बिहार राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के अनंत सिंह विधानसभा भी पहुंचे थे, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान बेऊर जेल रवाना होने से पहले उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। साथ ही कहा था कि, अगर नीतीश नहीं रहेंगे तो हम अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हमारा बाल-बच्चा चुनावी मैदान में उतरेगा। हालांकि उन्होंने 2-4 महीने में बाहर आने की बात कही थी, लेकिन इतना जल्दी वे जेल से बाहर आ जाएंगे और उन्हें जमानत मिल जाएगी। शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था।
ये भी पढ़ें- रोहतास: LPG गैस सिलेंडर की किल्लत पर मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, बोले- जल्द ही सब कुछ होगा नॉर्मल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

