Today’s Top News : धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 सदन में पारित, सीएम साय ने कहा – अब धर्मांतरण पर पूरी तरह लगेगी रोक, IAS रवि मित्तल की PMO में नियुक्ति, इश्क का दर्दनाक अंत, खेत में मिली युवती की जली लाश, रामकृष्ण हॉस्पिटल हादसे पर ठेकेदार के खिलाफ FIR, आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा की अंतिम चयन सूची जारी…समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
रायपुर। छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 विधानसभा में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित हो गया. विधेयक में 6 अध्याय और 31 बिंदु शामिल हैं, जिसमें कड़े प्रावधानों के साथ इसे कानून का रूप दिया जाएगा. विधेयक पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, आज इस ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बिल पर कांग्रेस सदन से पलायन कर गई.
रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्ष का होगा या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
जगदलपुर। कहते हैं प्यार जिंदगी देता है… लेकिन जगदलपुर में एक प्रेम कहानी ने दर्दनाक मोड़ ले लिया, जहां इश्क ही मौत की वजह बन गई। पूरा मामला परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल का है, जहां 24 वर्षीय हिमांशु मौर्य ने प्रेमिका की बेरुखी से आहत होकर जहर का सेवन कर लिया।
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवती की जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस, साइबर क्राइम की टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे हैं। पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा का है। बताया जा रहा कि अगले महीने युवती की शादी होने वाली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही।