पटना। बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। रामनवमी पर चिलचिलाती धूप और 40°C तापमान के बाद अचानक आए आंधी-पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आज भी भारी तबाही की आशंका जताई है।
बीते 24 घंटों का हाल: आंधी से नुकसान
शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। पटना के डाकबंगला चौराहे पर रामनवमी उत्सव के लिए लगा विशाल एलईडी गेट तेज हवाओं के कारण धराशायी हो गया। राज्य के कई हिस्सों में दुकानों के होर्डिंग्स उड़ने और पेड़ों के गिरने की खबरें आईं। दक्षिण से लेकर उत्तर बिहार तक देर रात तक गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहा। औरंगाबाद और गया जैसे जिलों में ओले गिरने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
आज के लिए IMD का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 28 मार्च को बिहार के 6 जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका में ओलावृष्टि की प्रबल आशंका है। वहीं, पटना, मुजफ्फरपुर और गया समेत शेष 32 जिलों में काले बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
अगले कुछ दिनों की स्थिति
- 29 मार्च: पूर्वी बिहार के जिलों में मौसम का असर बना रहेगा, जबकि पश्चिमी बिहार में धीरे-धीरे सुधार होगा।
- 30 मार्च: इस तारीख से मौसम पूरी तरह शुष्क होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
- सावधानी बरतें: खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली के खंभों या पेड़ों के नीचे शरण न लें।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

