लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले पार्टियां माहौल बनाने में जुट गई हैं. भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा सभी ने जोर लगाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में अखिलेश यादव कल नोएडा के दादरी में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं. इस रैली को ‘समाजवादी समानता भाईचारा रैली’ नाम दिया गया है. माना जा रहा है कि अखिलेश यहां से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे. इस दौरान भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. 32 जिलों की 140 विधानसभा सीटों पर सपा का फोकस है.
सपा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान शासन से उत्तर प्रदेश के हर वर्ग में असंतोष है. इस रैली के माध्यम से पार्टी पदाधिकारी लोगों को जोड़ने के लिए सरकार की कथित नाकामियों को रैली में उजागर करेंगे. सपा का आरोप है कि सरकार सिर्फ विध्वंसात्मक कार्यों में लगी है, चाहे बुलडोजर से मकान गिराना हो या समाज में भाईचारे को तोड़ना. पार्टी का दावा है कि हिंदू-मुस्लिम और जातिगत आधार पर लोगों को बांटकर समाज में दरार डाली जा रही है.
इसे भी पढ़ें : ‘भाजपा हटाओ, सुख-चैन पाओ!’ LPG को लेकर भाजपा पर बरसे अखिलेश, कहा- इनके ‘अवसर’ का असली मतलब है कालाबाजारी करके अकूत दौलत कमाना
बता दें कि आज ही नोएडा में पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा था. वहीं इससे पहले सपा चीफ ने तंज कसते हुए कहा था कि देखते हैं हमारी फ्लाइट, वहां उतरने देते हैं कि नहीं. अखिलेश का इशारा, एयरपोर्ट को सामान्य फ्लाइट्स के लिए खोलने की समयावधि पर था.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

