CG Accident News : प्रवीण साहू, अभनपुर. रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शादी में शामिल होने आए लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 10 साल की मासूम की मौत हो गई, जबिक 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. पूरी घटना अभनपुर थाना इलाके की केंद्री के पास की है.


जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के ग्राम कुटेना निवासी जमुना सोनवानी अपनी 10 वर्षीय बेटी राजनंदनी और रिश्तेदार मंजू बघेल और गोंदा बघेल के साथ सिंगारभांठा गांव में विवाह समारोह में शामिल होने आई थी. कार्यक्रम के बाद वे लौटने के लिए केंद्री स्थित बीआईटी मोड़ के पास पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
घायलों को राहगीरों की मदद से तत्काल अभनपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों का इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी वाहन चालक हादसे के बाद भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

