Lawrence Bishnoi Gang: राजस्थान के श्रीगंगानगर में शुक्रवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई सीधी मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खतरनाक शूटर आकाश पुलिस की गोली का शिकार हो गया। दरअसल, आकाश और उसका साथी मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग करने की सुपारी ले चुके थे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है और फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

बिना नंबर की बाइक और तीन राउंड फायरिंग
बता दें कि शुक्रवार रात साधुवाली चेक पोस्ट पर पुलिस ने पंजाब की तरफ से आ रही एक बिना नंबर की बाइक को रोकने का इशारा किया। सूत्रों ने बताया कि रुकने के बजाय बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग झोंक दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और सटीक निशाना साधते हुए बदमाश को वहीं ढेर कर दिया। आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश आकाश (32) यूपी के आगरा का रहने वाला है और लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य है।
रोहित शेट्टी थे निशाने पर, विदेश से मिल रहे थे ऑर्डर
ग्राउंड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आकाश सीधे तौर पर गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के संपर्क में था, जो विदेश में बैठकर पूरा मॉड्यूल चला रहा है। आकाश का काम सिर्फ फायरिंग करना नहीं, बल्कि बड़े नामों की रेकी करना भी था। सूत्रों का दावा है कि उसने और उसके दोस्त शिवा गुर्जर ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर दहशत फैलाने का टास्क लिया था। गौरतलब है कि शिवा को पहले ही जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जा चुका है।
श्रीगंगानगर में बिजनेसमैन की हत्या की थी साजिश
पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है कि आकाश श्रीगंगानगर में एक बड़े बिजनेसमैन और एक स्थानीय गैंगस्टर को ठिकाने लगाने के इरादे से आया था। इससे पहले वह हरियाणा के सिरसा और हनुमानगढ़ के भादरा में भी कई हिस्ट्रीशीटरों की रेकी कर चुका था। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में बैठकर इन शूटर्स को टारगेट देता है और सोशल मीडिया के जरिए इन्हें हथियार और पैसे मुहैया कराए जाते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan News: सीएम भजनलाल का गहलोत-सोनिया पर बड़ा हमला, बोले- पुत्रों को सेट करने में हुए फेल
- CGST और कस्टम्स में बड़े पैमाने पर तबादले, सहायक आयुक्त स्तर के अधिकारियों के साथ अधीक्षकों को मिली नई पोस्टिंग…
- दुकानें और हाईवे बंद, शादियों पर भी पाबंदी… पाकिस्तान ने लगा दिया लॉकडाउन, तेल संकट के बीच शहबाज सरकार का फैसला
- चारधाम यात्र से पहले बर्फ बनी चुनौती, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार काम जारी, युद्ध स्तर पर चल रहा कार्य
- कैमूर में बड़ा हादसा: पति के सामने पत्नी की दर्दनाक मौत, रेल पटरी पार करते समय हुआ हादसा
