Lalluram Desk. नारियल का पानी और इसकी मलाई दोनों ही न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, लेकिन समर सीजन में अगर हाइड्रेशन की बात की जाए तो कोकोनट वाटर पानी चाहिए. एक्सपर्ट भी समर सीजन में अपनी डेली डाइट में कोकोनट वाटर एड करने की सलाह देते हैं. इससे आप लू से भी बचे रहते हैं. मार्केट से नारियल खरीदते समय सही नारियल चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. आज हम आपको बतायेंगे की नारियल खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखा जाये की हमेशा ज़्यादा पानी और मलाई वाला नारियल मिले.

वजन जरूर चेक करें

नारियल को हाथ में उठाकर देखें.जो नारियल आकार में छोटा लेकिन वजन में भारी लगे, उसमें पानी ज्यादा होता है.

हिलाकर आवाज सुनें

नारियल को हल्का हिलाएं.अगर अंदर से छप-छप (पानी की आवाज) साफ सुनाई दे, तो उसमें पानी अच्छा होता है.

रंग पर ध्यान दें

हल्का हरा या थोड़ा पीला नारियल बेहतर होता है. बहुत ज्यादा भूरे या सूखे दिखने वाले नारियल में पानी कम हो सकता है.

ऊपरी हिस्से (टॉप) को देखें

नारियल का ऊपर वाला हिस्सा सॉफ्ट और फ्रेश होना चाहिए. अगर बहुत सख्त या सूखा लगे, तो वह पुराना हो सकता है.

दरार या लीकेज न हो

नारियल में कोई क्रैक (दरार) या पानी रिसने के निशान नहीं होने चाहिए. ऐसे नारियल का पानी कम या खराब हो सकता है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m