लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सेवा को समर्पित 665 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पारदर्शी प्रक्रिया और मेरिट आधारित व्यवस्था के अंतर्गत विगत 9 वर्षों में प्रदेश में 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं, जहां चयन पूरी पारदर्शिता और आरक्षण के नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया गया है.
योगी ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका, जिसकी खाड़ी देशों पर निर्भरता कम है, वहां पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छू रहे हैं. भारत के अगल-बगल के देश- पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, इंडोनेशिया सबकी हालत खराब है. अघोषित इमरजेंसी जैसी स्थितियां चल रही हैं, लेकिन इन सब में बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके भारत दुनिया के अंदर एकमात्र देश है, जो लगातार अपनी विकास यात्रा को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहा है, क्योंकि भारत के पास आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जैसी विजनरी लीडरशिप है.
इसे भी पढ़ें : श्रेय लेने की होड़? नोएडा एयरपोर्ट को लेकर मायावती का बयान, कहा- BSP के कार्यकाल में शुरु हो चुके थे सारे बुनियादी काम, कांग्रेस रोड़ा ना अटकाती तो…
योगी ने कहा कि जिस राज्य में वेतन देने के लिए पैसे नहीं थे, आज वह Revenue Surplus हो गया है. जिस राज्य को प्रति व्यक्ति आय में सबसे निचले पायदान पर गिना जाता था, बॉटम फाइव, बॉटम सिक्स में गिना जाता था, आज वह राज्य देश के अंदर टॉप थ्री अर्थव्यवस्थाओं में एक है. वर्ष 2016 की तुलना में आज हमने प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना करने और अर्थव्यवस्था को भी तीन गुना करने में सफलता प्राप्त की है. शासन के संज्ञान में सारी बातें आती हैं कि नियुक्ति प्रक्रिया किस-किस स्टेजेस में हुई है, कहां-कहां पर हुई है. ऐसा नहीं कि हमारा कोई भर्ती आयोग, बोर्ड या कोई संस्थान किसी नियुक्ति की प्रक्रिया को संपन्न कर रहा है और शासन की निगाह उस प्रक्रिया के एक-एक स्टेजेस पर न हो. हमारी तीसरी आंख उन सबको वॉच करती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

