दिल्ली पुलिस के दक्षिण जिला स्पेशल स्टाफ ने अवैध शराब तस्करी के एक अनोखे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि तस्करी के लिए ऊंटों का इस्तेमाल किया जा रहा था, ताकि पुलिस चेकिंग से बचा जा सके।
ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
पुलिस को 29-30 मार्च की रात गुप्त सूचना मिली कि फरीदाबाद से संगम विहार के जंगल रास्तों के जरिए दिल्ली में अवैध शराब लाई जा रही है। इसके बाद स्पेशल स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संगम विहार के जंगल क्षेत्र में जाल बिछाया। आरोपी को उस समय पकड़ लिया, जब वह दो ऊंटों के जरिए शराब की खेप लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से 39 कार्टन अवैध शराब (1,938 क्वार्टर) तस्करी में इस्तेमाल किए गए 2 ऊंट, शराब ढोने के उपकरण बरामद किए हैं। बरामद ऊंटों को सुरक्षित कर संबंधित विभाग को सौंप दिया गया।
रूट बदलकर दे रहा था चकमा
जांच में सामने आया है कि दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग के चलते आरोपी ने सड़कों और पुलिस नाकों से बचने के लिए जंगल के रास्तों का इस्तेमाल किया और ऊंटों के जरिए शराब की सप्लाई की यह तरीका ऑपरेशन कवच के तहत सख्ती से बचने के लिए अपनाया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय विनोद भड़ाना के रूप में हुई है, जो हरियाणा के फरीदाबाद जिले के आनंदपुर गांव का रहने वाला है।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी अवैध शराब से जुड़े एक मामले में शामिल रह चुका है, जिसमें दिल्ली आबकारी अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज है। DCP दक्षिण जिला अनंत मित्तल के मुताबिक अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

