PM Modi Reached Tea Garden: असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी असम दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को सुबह असम के डिब्रूगढ़ (Dibrugarh) पहुंचे। यहां के चाय के बागानों को देखकर पीएम मोदी का चाय प्रेम एक बार फिर उमड़ आया। प्रधानमंत्री मोदी सुबह-सुबह चाय के बागान में पहुंचकर महिलाओं के साथ मिलकर चाय की पत्तियां तोड़ने लगे। पीएम मोदी ने महिलाओं के साथ साथ सेल्फी भी ली और उनसे बातचीत की।
पीएम मोदी ने चाय बगान की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर कीं। डिब्रूगढ़ के चाय बगान की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि चाय असम की आत्मा है। यहां की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।
पीएम मोदी ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा कि मैं आज सुबह डिब्रूगढ़ में एक चाय के बगान में गया और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की. यह मेरे लिए एक बहुत ही यादगार अनुभव था।
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाएं अपने संस्कृति के बारे में मुझसे बातें करती रहीं. फिर हमने एक सेल्फी भी ली। पीएम ने कहा कि हम सभी चाय बागान परिवारों के प्रयासों पर बहुत गर्व करते हैं. उनकी मेहनत और लगन ने असम की प्रतिष्ठा को और भी ज्यादा बढ़ाया है।
असम स्टेट पोर्टल के अनुसार राज्य में हर साल लगभग 630-700 मिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन होता है, जो भारत के कुल उत्पादन का आधे से भी ज्यादा है।
असम में इसी 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं और नतीजे 4 मई को घोषित होंगे। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के पास अपने दम पर बीजेपी को दोबारा सत्ता में लाने की चुनौती है तो वहीं कांग्रेस उन्हें सीधी टक्कर देती नजर आ रही है।
इस बीच पीएम मोदी का चाय बागान जाकर तस्वीरें खिंचाने का मतलब साफ है कि बीजेपी ये बताना चाहती है कि असम के चाय बागानों में काम करने वाले लोगों के साथ पार्टी पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

