रायपुर। हनुमान जयंती आज 2 अप्रैल को मनाई जा रही है। हनुमान जयंती का पावन पर्व हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। शिक्षा और कर्ज-मुकदमे से मुक्ति के लिए यह दिन अति विशेष होता है। सुबह के अलावा हनुमान जी की पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 6 बजकर 39 मिनट से रात 8 बजकर 6 मिनट तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

राशि के अनुसार हनुमान जी को करें अर्पित

मेष: लाल फूल अर्पित करें।
वृष: खीर समर्पित करें।
मिथुन: इलाइची अर्पित करें।
कर्क: बूंदी चढ़ाएं।
सिंह: सिन्दूर अर्पित करें।
कन्या: तुलसी दल अर्पित करें।
तुला: मिसरी का भोग लगाएं।
वृश्चिक: बूंदी चढ़ाएं।
धनु: लाल वस्त्र अर्पित करें।
मकर: लाल फूल अर्पित करें।
कुम्भ: दीपक जलाकर आरती करें।
मीन: खीर अर्पित करें।

ग्रहों को शांत करने का दिन

हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की विशेष पूजा अर्चना वी पाठ किया जाता है। ऐसा करके जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सकता है। इस दिन विशेष तरह के प्रयोगों से ग्रहों को भी शांत करने का महत्व बताया गया है। पूजा के लिए उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी पर लाल कपड़ा रखें और हनुमान जी के साथ श्री राम जी के चित्र की स्थापना करें। हनुमान जी को लाल और राम जी को पीले फूल अर्पित करें। लड्डुओं के साथ तुलसी दल चढ़ाएं। पहले ओम राम रामाय नमः और फिर ओम हं हनुमते नमः का जाप करें।