झांसी। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आई

यह पूरा मामला जिले के बबीना थाना क्षेत्र का है। जहां नया खेड़ा के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। इस हादसे में 16 वर्षीय प्रशांत की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आई है। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: दूरदृष्टियां राष्ट्रों का स्वरूप बदलती हैं… सीएम योगी से मिले गौतम अडाणी, राज्य में निवेश और बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को लेकर हुई चर्चा

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया किटक्कर मारने वाला ट्रैक्टर विरधा का था। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के पुलिस की एक टीम को रवाना कर दिया गया है।