DC vs MI IPL 2026: आईपीएल में आज सीजन का पहला डबल हेडर है। दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आमने-सामने हैं। दिल्ली के अरुण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद मुंबई ने टीम के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए हैं। अब दिल्ली को मुकाबला जीतने के लिए 163 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

मुंबई के लिए बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। जबकि, नमन धीर ने 28 और मिशेल सैंटनर ने 18 रन का योगदान दिया। इसके अलावा किसी भी बल्लेबाज का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। दिल्ली के लिए गेंदबाजी में मुकेश कुमार को सबसे ज्यादा 2 सफलता मिली। जबकि, कप्तान अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और विप्रज निगम को 1-1 सफलता मिली।

हार्दिक पांड्या के बिना उतरी मुंबई इंडियंस

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या के बिना उतरी है। टॉस के वक्त स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। दूसरी ओर, मुंबई की टीम में दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिचेल सैंटनर की वापसी हुई है।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) को मुंबई इंडियंस (MI) की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिज़वी, समीर रिज़वी, करुण नायर

मुंबई इंडियंस (MI)

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण शाम 3:30 बजे से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H