GT vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। अब गुजरात को जीत के लिए 211 रन का लक्ष्य मिला है।

नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो टीम के लिए सही साबित हुआ। टीम को मजबूत शुरुआत और मध्यक्रम में शानदार बल्लेबाजी का फायदा मिला।

जुरेल-जायसवाल की शानदार पारियां

राजस्थान की ओर से ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 55 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 31 रन का योगदान दिया, जबकि शिम्रोन हेटमायर ने 18 और रविंद्र जडेजा ने 7 रन बनाए।

गुजरात की गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला।

राशिद खान कर रहे गुजरात टाइटंस की कप्तानी

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की कप्तानी राशिद खान कर रहे हैं, क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में ऐंठन के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी। तुषार देशपांडे और शुभम दुबे को बृजेश शर्मा और रवि बिश्नोई की जगह मौका दिया गया। वहीं गुजरात ने शुभमन गिल की जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया।

अब देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात टाइटंस इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल कर पाती है या नहीं।

गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस (GT)

कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H