RCB vs CSK IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने हैं। RCB के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद RCB ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन का स्कोर खड़ा किया है। अब CSK को मुकाबला जीतने के लिए 251 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

बता दें कि इस मुकाबले में RCB के टिम डेविड ने सबसे ज्यादा 70 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी, कप्तान रजत पाटीदार ने नाबाद 49, फिलिप साल्ट ने 46 और विराट कोहली ने 28 रन का योगदान दिया।

चेन्नई के गेंदबाज इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली।

RCB ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर, आखिरी 9 ओवर में बने 152 रन

11 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 विकेट पर सिर्फ 98 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद टीम ने जोरदार वापसी की। रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर आखिरी 9 ओवर में 152 रन जोड़े गए। पाटीदार ने 19 गेंदों में 48, डेविड ने 25 गेंदों में 70 और पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन की शानदार पारियां खेलीं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी पारी में 250 रन बनाकर आईपीएल 2026 का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता में मेजबान टीम के खिलाफ 226 रन बनाए थे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह

जानिए कहां देखें सकेंगे लाइव मैच

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H