हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर जिले में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कार में कुल 11 लोग सवार थे। हादसे में 5 लोग घायल हुए है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा देर रात की बताई जा रही है।
6 अप्रैल महाकाल आरती: बाबा महाकालेश्वर का भांग-चंदन और आभूषणों से दिव्य श्रृंगार,
दुल्हन लेकर लौट रहे बराती की कार
दरअसल हादसा देर रात खुड़ैल थाना क्षेत्र के ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास हुआ है। दुल्हन लेकर लौट रहे बराती की कार भीषण सड़क हादसा का शिकार हो गया। मालवाहक वाहन द्वारा अचानक ब्रेक मरने से तेज रफ्तार कार पीछे से घुस गई। हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान इरफान, आरिश, फरहान व रहीश खान रूप में हुई है। सभी लोग सदर बाजार क्षेत्र के निवासी है।
MP में कहीं आंधी तो कहीं बारिश: आज 24 जिलों में अलर्ट, 9 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा मौसम
हादसे का कारण अचानक ब्रेक लगना
हादसे का कारण अचानक ब्रेक लगना बताया जा रहा है। 5 लोग गंभीर घायलों का शासकीय अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में आग लगाने का भी प्रयास किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया। परिजनों के हंगामा के बाद पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

