राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। तेल कंपनियों की सयुंक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडियन ऑयल के सीजीएम (CGM) अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मध्यप्रदेश में एलपीजी की कमी नहीं है। मप्र में सरप्लस एलपीजी का स्टॉक है। गैस की अप्लाय नॉर्मल रहे यह सुनिश्चित किया गया है। पेट्रोल डीजल की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है। पेट्रोल डीजल के लिए कोई चिंता की बात नहीं।
रिक्वायरमेंट के हिसाब से पेट्रोल और डीजल मौजूद है। क्रूड सप्लाय की कोई कमी नहीं है। ग्राहकों से अनुरोध है कि- जरूरत के हिसाब से सिलेंडर लें और डिजिटल माध्यम से आप गैस लें।
2.5 लाख सिलेंडर पर- डे सप्लाई
अजय श्रीवास्तव ने कहा- डोमेस्टिक सिलेंडर की सप्लाई बेहतर बनी रहे उसके लिए हम कोशिश कर रहे हैं। 2.5 लाख सिलेंडर पर- डे सप्लाई कर रहे हैं। प्री क्राइसेस थी वैसी ही स्थिति अभी है। एमपी में 1552 डिस्ट्रीब्यूटर हैं। कमर्शियल LPG के लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत सप्लाई चल रही है।
BJP स्थापना दिवस पर फहराया झंडाः CM मोहन बोले- हमारी राजनीति का उद्देश्य आखरी व्यक्ति के जीवन
95% बुकिंग डिजिटल माध्यम से
मजूदरों और वर्किंग लोगों के लिए 5 kg सिलेंडर भी सप्लाई किया जा रहा है। बुकिंग के लिए Sms,ivr, मिसडकॉल का उपयोग करे। 95% बुकिंग डिजिटल माध्यम से आ रही है। Opt के जरिए ही हम डिलेवरी कर रहे हैं ताकि किसी अवैध गतिविधि से बच सके। हम लगातार जांच भी कर रहे है ताकि कालाबाजारी करने पर रोक लगाई जा सके।
वितरण के लिए एमपी में 7147 पेट्रोल पंप
2485 जगह पर छापेमार कार्रवाई कर 10 fir दर्ज की है। प्रदेश में 13 बॉटलिंग प्लांट हैं। LPG की कोई दिक्कत नहीं है। प्रदेश में जरूरत के हिसाब से पर्याप्त LPG उपलब्ध है। डीजल पेट्रोल के लिए एमपी में 7147 पेट्रोल पंप हैं। 17 लोकेशंस से हम पूरे MP में सप्लाई करते हैं। सभी पंप पर स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 8 हजार kl पेट्रोल और 16 हजार kl डीजल प्रतिदिन हम उपभोक्ताओं को दे रहे हैं।
पुलिस कस्टडी में गुंडा बदमाश की मौतः परिजनों ने प्रताड़ना के कारण आत्महत्या का लगाया आरोप,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

