शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की आर्थिक कमर तोड़ दी है। बेमौसम बारिश से खेतों पर खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। नुकसान से अन्नदाता परेशान है। किसानों को त्वरित राहत की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है।

खरीदी में देरी से किसानों की मुश्किलें बढ़ी

पत्र में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से तुरंत कार्रवाई की अपील करते हुए पत्र में लिखा- कई जिलों में गेहूं, सरसों, चना की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। MSP खरीदी में देरी से किसानों की मुश्किलें बढ़ी है।

किसानों को जल्द राहत देने की मांग

उन्होंने लिखा- जल्द सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जाए और किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। गुणवत्ता मानकों में राहत देकर उपज की खरीदी सुनिश्चित करें। प्रभावित किसानों को जल्द राहत देने की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m