रेणु अग्रवाल, धार। जिले के सरदारपुर के ग्राम गोंदीखेड़ा में पति-पत्नी को बंधक बनाकर मारपीट और की लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है। बदमाशों की मारपीट से व्यापारी पति की मौत हो गई। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण की मौत
दरअसल मामला राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंदीखेड़ा चारण का है। सोमवार-मंगलवार दरमियान रात करीब 1 से 2 बजे के बीच मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पिता लक्ष्मण पुरोहित के घर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने पत्नी को अलग कमरे में बंद कर व्यापारी से बदमाशों ने जमकर मारपीट की। घर का सारा सामान अस्त व्यस्त कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी ले गए। बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से वार करने से व्यापारी देवकृष्ण की मौत हो गई। व्यापारी का पीएम सिविल अस्पताल सरदारपुर में करवाया जा रहा हैं। घटना के बाद व्यापारी की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
900 का सिलेंडर ब्लैक में 4000 मेंः गैस की किल्लत पर आधी रात कलेक्ट्रेट का घेराव, छात्रों ने सड़क पर
फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की मदद
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रात में ही गांव पहुंच गई थी। आज सुबह से ही एएसपी पारुल बेलापुरकर, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद है। फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश हैं। मौके पर जनप्रतिनिधि भी पहुंचे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

