हेमंत शर्मा, इंदौर। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 8455 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। इस बार निगम ने साफ कहा है कि न तो कोई नया टैक्स लगाया गया है और न ही किसी पुराने टैक्स में बढ़ोतरी की गई है। बजट में 8443 करोड़ रुपए के खर्च का प्रावधान रखा गया है और इसे “डिजिटल बजट” के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
बजट की खास बात
बिना टैक्स बढ़ाए विकास पर फोकस। नगर निगम ने इस बजट को आम जनता को राहत देने वाला बताया है। कोई नया कर नहीं, मौजूदा करों में कोई वृद्धि नहीं। विकास कार्यों के लिए बड़े स्तर पर फंड का प्रावधान। महापौर का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से ही शहर का विकास आगे बढ़ रहा है और पिछले साल भी 1000 करोड़ से ज्यादा राजस्व संग्रह हुआ है।
स्वच्छता में नंबर-1 बनाए रखने का लक्ष्य
इंदौर को लगातार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाए रखने का लक्ष्य दोहराया गया है। नेक्स्ट लेवल वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल। बायो-CNG प्लांट की क्षमता 550 टन से बढ़ाकर 800 टन प्रतिदिन। 200 TPD का नया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट। जीरो वेस्ट मॉडल की दिशा में काम। इसके साथ ही कचरे से ऊर्जा और उपयोगी उत्पाद बनाने पर जोर दिया गया है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश
शहर के विकास के लिए सड़कों, ड्रेनेज और बुनियादी ढांचे पर फोकस किया गया है। 150 किमी से ज्यादा नई सड़कें (पिछले वर्ष) 700 किमी ड्रेनेज लाइन, 150-200 किमी पानी की नई लाइन, नए पुल-पुलिया और रोड कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट। नए वित्तीय वर्ष में भी इन कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
डिजिटल इंदौर की दिशा में कदम
निगम ने डिजिटल सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया है। 25,000 घरों को डिजिटल पहचान। 30 लाख दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन। निगम का खुद का डिजिटल पोर्टल तैयार। इससे नागरिक सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने का दावा किया गया है।
पानी और भविष्य की जरूरतों की योजना
बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए जल प्रबंधन पर खास ध्यान दिया गया है। नर्मदा परियोजना का विस्तार, नई टंकियों और पाइपलाइन का निर्माण, 2050 तक 1620 MLD पानी की जरूरत का अनुमान, इसके लिए दीर्घकालीन योजना तैयार की गई है।
स्वास्थ्य, खेल और बुनियादी सुविधाओं पर जोर
बजट में नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी कई प्रावधान किए गए हैं। हर वार्ड में संजीवनी क्लीनिक और पॉली क्लीनिक, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और खेल मैदान, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, पार्क और ग्रीन फॉरेस्ट डेवलपमेंट, इन योजनाओं के जरिए शहर को बेहतर जीवन स्तर देने की बात कही गई है।
विकास, स्वच्छता और डिजिटल फोकस वाला बजट
इंदौर नगर निगम का यह बजट विकास, स्वच्छता, डिजिटल सिस्टम और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर केंद्रित है। बिना टैक्स बढ़ाए बड़े बजट के जरिए शहर को भविष्य के लिए तैयार करने की योजना बनाई गई है।अब देखने वाली बात यह होगी कि ये योजनाएं जमीन पर कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से लागू होती हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

