कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रेन कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जा रहा था, तभी युवक बाथरूम करने के लिए ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतरा था और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही GRP मौके पर पहुचीं और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिवार लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
READ MORE: STF कमांडो की हार्ट अटैक से मौत, NSG की मॉक ड्रिल में बिगड़ी थी तबीयत
दरअसल जिला जबलपुर दुर्गा नगर का रहने वाला अभिषेक चौधरी मंगलवार की सुबह 10:45 पर अपने परिवार के साथ ट्रेन JBP SVDK EXP (11449) से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहा था। तभी बुधवार शाम 4:00 ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रुकने जा रही थी, तभी अभिषेक अपने परिवार से बाथरूम की बात कह कर ट्रेन से उतरा था। लेकिन काफी देर होने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसे देखा तो वह ट्रेन के नीचे आ चुका था जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई।
READ MORE: नाबालिग का अपहरण के बाद दुष्कर्म: मारपीट कर जबरन बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
मृतक अभिषेक के पिता श्यामले प्रसाद के मुताबिक ट्रेन ग्वालियर स्टेशन रुक रही थी लेकिन अभिषेक को बाथरूम तेज़ आ रही थी इसलिए उसने ट्रेन के रुकने का इंतज़ार नही किया और ट्रेन रुकने से पहले ही वह प्लेटफार्म पर उतरने लगा जिस कारण उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुचीं और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

