Tej Pratap Yadav: लालू यादव के बड़े बेटे और जजद अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल आज आज बुधवार (8 अप्रैल) को तेज प्रताप यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में सभी 38 जिलों में प्रभारी की नियुक्ति की गई।
इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि, बिहार में 45 लोग की सशक्त टीम तैयार की गई है। इसमें युवा से लेकर के बुजुर्ग तक सभी लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि, बिहार में परिवर्तन की लड़ाई लड़ी जाएगी। आने वाले समय में बिहार में जो भी चुनाव होंगे हम लड़ेंगे।
‘तेजस्वी को ऐसे बयानों से बचना चाहिए’
वहीं, इस दौरान मीडिया द्वारा जब उनसे यह पूछा गया की तेजस्वी ने केरल में बिहार को एक गरीब राज्य बताया है। इसपर तेज प्रताप यादव ने कहा कि, बिहार गरीब नहीं है। तेजस्वी यादव इस तरह का बयान देते हैं, तो यह ठीक नहीं है। उनको इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि, बिहार दिल का आमिर है।
तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर कही ये बात
वहीं, जब उनसे यह पूछा गया कि तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं। चुनाव परिणाम को देखते हुए आपको क्या लगता है? इसपर तेज प्रताप यादव ने कहा कि, वह जाने की किस तरह से वह अपने दल को चलाएंगे। वह बच्चे नहीं है। वह समझ सकते हैं। बड़ा भाई JJD का राष्ट्रीय अध्यक्ष है, तो वह भी राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते होंगे।
तेजस्वी के इस बयान पर छिड़ा है घमासान
आपको बता दें कि बीते दिनों तेजस्वी यादव केरल दौरे पर थे। इस दौरान कोझिकोड में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि, उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार LDF फिर से चुनाव जीतेगा और सरकार बनाएगा। तेजस्वी ने कहा कि, जिस प्रकार से केरलम में पिछले 10 सालों में जो काम हुआ है, हम बिहार से आते हैं जो देश का सबसे गरीब राज्य है इसलिए हम उस विकास को समझ सकते हैं।
3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है राजद
तेजस्वी ने आगे कहा था कि, स्वास्थ्य और शिक्षा की बात करें तो भी हमारा (बिहार) प्रदेश सबसे नीचे पायदान पर है, लेकिन केरलम में शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग उच्चतम है। हम केरलम के विकास का उदाहरण देते हैं। बावजूद इसके कि केंद्र सरकार ने केरलम के साथ सौतेला व्यवहार किया है। हम चाहते हैं कि एक बार फिर LDF ही चुनाव जीते। बता दें कि राजद केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के साथ गठबंधन में है और वहां 3 सीटों पर चुनाव भी लड़ रही है।
ये भी पढ़ें- ‘नीतीश जिंदाबाद’ का नारे लगाने पर भड़के संजय सरावगी, मंच पर ही लगाई फटकार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

