यमुनानगर। यमुनानगर के व्यासपुर क्षेत्र स्थित सलेमपुर गांव में बुधवार को एक फैक्टरी में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर बदलते समय हुए इस विस्फोट में बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर सिलेंडर बदल रहे थे, तभी अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग भी सहम गए।
घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
घटना में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत जगाधरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और कई लोगों को जलने व चोट लगने की शिकायत है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा की सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/BNklCtUKGfW7mMof5ZSCyk?mode=gi_t
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

