शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की चर्चाओं के बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को सतर्क करते हुए महत्वपूर्ण बयान दिया है। उमंग सिंघार ने कहा कि UCC जैसे बड़े और संवेदनशील मुद्दे पर कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी समाजों और वर्गों को विश्वास में लिया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि “किसी भी समाज का अपमान नहीं होना चाहिए।”

READ MORE: वंदे मातरम विवादः बैकफुट पर एमपी कांग्रेस, पार्षद मामले पर लिया संज्ञान, एक्शन की तैयारी में संगठन, विधायक आरिफ ने भी जताया विरोध

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि कई बार आदिवासियों को लेकर अलग-अलग कानून बनाने की चर्चा हो चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आदिवासियों के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और उसे विधानसभा में पारित किया जाए। उमंग सिंघार ने यह भी इशारा किया कि सरकार के पास अभी भी कई महत्वपूर्ण कानून लंबित पड़े हुए हैं। ऐसे में UCC लागू करने से पहले इन लंबित मुद्दों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

READ MORE: ‘FIR वापस लो वरना…’ जबलपुर देह व्यापार कांड में पीड़िता को धमकी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष की मां समेत अन्य पर केस दर्ज 

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब मध्य प्रदेश सरकार UCC को लागू करने की तैयारी कर रही है और राज्य स्तरीय कमेटी बनाने की बात कही जा रही है। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष का यह बयान UCC को लेकर सियासी बहस को और तेज कर सकता है। उन्होंने साफ संदेश दिया कि कोई भी कानून बनाने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और आदिवासी समुदाय की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m