कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। असम विधानसभा चुनाव के AICC ऑब्जर्वर राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने राज्य में पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया है, इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के राज्यसभा भेजे जाने के बाद नए मुख्यमंत्री मामले पर भी बड़ा बयान दिया है।

राज्यसभा सांसद अशोक सिंह का कहना है कि पांचों राज्यों में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है,हमारे जो साथी दल है वह बहुमत में आ रहे हैं। पांडिचेरी, तमिलनाडु और असम में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन रही है,तमिलनाडु में हमारा गठबंधन डीएमके के साथ है वहां भी हमारी सरकार बन रही है। असम में हमारी सरकार बन रही है क्योंकि वहां की सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ वहां के लोग नाराज हैं। मुख्यमंत्री की बदजुबानी के खिलाफ भी वहां के लोग हैं, खड़गे जी जैसे व्यक्ति, राहुल जी जैसे विराट व्यक्तित्व के खिलाफ इस तरह की बातें की जा रही है। मुझे लगता है कि जनता पूर्ण रूप से इसका जवाब देगी। नतीजे के दौरान क्या स्थिति बनेगी मैं अभी ही कह सकता हूं कि हमारी बहुत अच्छी मजबूत सरकार बन रही है। 

उन्होंने कहा कि असम में निश्चित तौर पर बड़ा बदलाव देखने के लिए मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने के बाद नए मुख्यमंत्री चेहरे के मामले पर कहा कि यह स्थिति तो आने वाले दिनों में बहुत सारे राज्यों में देखने मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी जिस भी क्षेत्रीय दल के साथ गठबंधन करती है उसका अंत निश्चित होता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m